Latest News

राष्ट्र भक्तो ने तिलस्वां चौराहे पर कारगिल विजय दिवस मनाया, केन्डल जलाकर अमर शहीदो को किया नमन

प्रदीप जैन July 27, 2023, 7:39 am Technology

सिंगोली। स्थानीय तिलस्वां चौराहे पर राष्ट्र भक्तो ने एकत्रित होकर मां भारती की पूजा करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया। साथ ही इस युद्ध मे शहिद हुए अमर शहिदो को केन्डल जलाकर नमन किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष असरफ मेव कांग्रेस नेता बनवारी जोशी मनीष जैन सासंद प्रतिनिधी निशांत जोशी पार्षद सुनील सोनी सौर उर्जा प्लांट के अधिकारी प्रकाश मेवाडी रोशन राठौर लोकेश भण्डारी राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहिदो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम के दौरान राजेश नागोरी राजकुमार छीपा इमरान भाई निसार पठान पंकज तिवारी महेश सुतार माणक जैन पदम जैन पल्लवी भण्डारी पिंकी अग्रवाल नरेश ठोला पप्पू ठाकुर महेंद्र सिंह ठाकुर अरविंद विश्नोई विशाल पिछोलिया सहित अनेक राष्ट्र भक्त उपस्थित थे।

Related Post