Latest News

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महागढ़ से निकली छठी कावड़ यात्रा

Neemuch headlines July 24, 2023, 6:59 pm Technology

महागढ़। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार गांव महागढ़ के सस्थापक स्व. श्री राजेह पाईवालके नेतृत्व में आयोजित शिवभक्तों द्वारा पैदल चलकर कावड़यात्रा का आयोजन महागढ़ मारुति बालाजी मंदिर से नीलकंठ महादेव तक किया जाता है।करीबन 700 की सँख्या में पुरुष महिलाएं एव बालक बालिकाओं सभी कावड़ लेकर भाग लेते है। कावड़यात्रा ढोल धमाकों डीजे के साथ नगर के मारुति बालाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई मनासा सावन जवासा होते हुए नीलकंठ महादेव पहुँची। कावड़यात्रियो का हर जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। त्तपश्यत सभी गांववासियो ने महादेव को जलाभिषेक करवाया एव नगर में सभी के लिए सुख शांति एव खुशहाली की कामना की ओर आगे भी हर वर्ष निरंतर कावड़ यात्रा जारी रहेगी।

Related Post