Latest News

अखिल भारतीय सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण महासभा जिला नीमच की बैठक संपन्न, नवीन जिला कार्यकारिणी और महिला ईकाई का होगा पुनर्गठन

Neemuch headlines July 23, 2023, 7:06 pm Technology

भादवामाता में औदीच्य ब्राह्मण समाज की नवीन धर्मशाला निर्माण पर होगा मंथन नीमच। दिनांक 23 जुलाई 2023 को अखिल भारतीय सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण महासभा जिला नीमच एवं भादवा माता में औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण समिति की बैठक का आयोजन श्री परशुराम महादेव मंदिर एलआईसी रोड नीमच पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र व्यास की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ समाज जन द्वारा निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय सहस्त्रऔदीच्य ब्राह्मण महासभा जिला नीमच इकाई एवं महिला इकाई का पुनर्गठन किया जाए साथ ही भादवा माता में औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला निर्माण हेतु आगामी रूपरेखा तैयार की जाए।

इस इस हेतु एक वृहत बैठक का आयोजन दिनांक 13 अगस्त 2023 रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर बोरखेड़ी पानेरी जिला नीमच पर किया जाएगा जिसमें नीमच जिले के सभी ओदीच्य बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में फतेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अरुण आर सी शर्मा, रघुनंदन भट्ट, पंडित शैलेश जोशी, दिनेश मेहता, अशोक मेहता राजेंद्र शर्मा, श्याम जोशी पंकज शर्मा सावन, लक्ष्मण पंड्या सावन, आरती मेहता, शोभा शर्मा, ललिता शर्मा, रानी मेहता, प्रमिला जोशी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंडित शैलेश जोशी एवं राजेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया आभार अध्यक्ष राजेंद्र व्यास द्वारा किया गया।

Related Post