Latest News

नीमच कनावटी जेल में साहित्यिक संस्था सार्थक सृजन द्वारा काव्य गोष्टी का आयोजन रविवार को

Neemuch headlines July 22, 2023, 1:24 pm Technology

नीमच। साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सार्थक सृजन द्वारा नीमच जेल में बंद कैदियों के सुधार को लेकर एक अभिनव पहल करते हुए एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है सार्थक सृजन संस्था के संस्थापक प्रमोद रामावत "प्रमोद" ने प्रेसनोट में जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह के अधिक मास के पुण्य समय में नीमच जेल में बंद कैदियों के उत्थान और सुधार को ध्यान में रखते हुए दिंनाक 23/07/2023 रविवार को दोपहर 12 बजे से काव्य गोष्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, और नीमच जिले के गणमान्य साहित्यकारगण मोजुद रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता श्रीपाल बघेरवाल ने बताया की कार्यक्रम के पश्चात सभी केदियो को फलाहारी खिचड़ी और केले वितरित किये जायेंगे।

Related Post