Latest News

नगर पत्रकार संघ ने हरियाली का संदेश देते हुए किया पौधरोपण

Neemuch headlines July 19, 2023, 8:53 am Technology

कुकड़ेश्वर। सोमवती हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर नगर पत्रकार संघ के द्वारा पौधारोपण किया। संयोग से पत्रकार संघ के सदस्य हर्षित माहेश्वरी के जन्मदिन का अवसर भी था सभी ने वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण की शपथ भी ली। उक्त अवसर पर सतीश खाबिया अध्यक्ष, नगर पत्रकार संघ, तेजकरण सोनी अध्यक्ष नगर विकास प्रस्फुटन समिति, मनोज खाबिया वरिष्ठ पत्रकार, नरेंद्र चौधरी पत्रकार संजय मारु समाजसेवी, सत्यनारायण पीपलीवाल ,दशरथ नागदा पत्रकार, विनोद पोरवाल एल आई सी, भगवती प्रसाद सोनी नवांकुर संस्था प्रमुख, श्रीमती मंजू सोनी,प्रकाश एस जैन महत्तम् महोत्सव प्रभुम की उपस्थिति में वृक्ष लगाये कार्य क्रम में सतीश खाबिया ने प्रर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी को अपने, अपने स्तर पर एक पौधा जीवन में अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में सहायक होता हैं। और हमारा हरियाली पर्व मनाया जाना भी सार्थक हो सकता है।

सोमवती अमावस्या को सभी साथियों ने वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

Related Post