Latest News

हजारो क्विंटल डोडाचूरा, गांजा, स्मैक अफीम पहुचे नयागाँव बायलर पर, हुआ नष्टीकरण

Neemuch headlines July 18, 2023, 8:29 am Technology

आई जी, 5 डीआईजी और 12 एसपी की मोजुदगी में करोडो का नशा चंद पलो में ख़ाक

नीमच। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार भारत में ड्रम्स के विरुद्ध आओ मिलकर लड़े निर्णायक युद्ध के तारतम्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नशामुक्ति अभियान के तहत् मप्र पुलिस द्वारा बल्क मात्रा में अवैध मादक पदार्थ नष्टीकरण एवं निपटान के तहत दिनांक 17.07.2023 को जिला नीमच में रतलाम रेंज उज्जैन रेंज भोपाल नगरी रेंज, भोपाल ग्रामीण रेंज एवं नारकोटिक्स इंदौर इस प्रकार कुल 05 रेंजों के विभिन्न थानों में 575 प्रकरणों के जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ का नष्टीकरण एवं निपटान की कार्यवाही पुलिस द्वारा संपन्न की गई। कार्यवाही के तहत् विक्रम सिमेंट फैक्ट्री खोर नयागांव जिला नीमच में 189 प्रकरणों में 60.712 किलोग्राम डोडाचुरा, 226 प्रकरणों में 2.988 किलोग्राम गांजा, 76 प्रकरणों में 11.471 किलोग्राम स्मैक / ब्राउन शुगर / हैरोईन 10 प्रकरणों में 5.435 किलोग्राम चरस 03 प्रकरणों में 1770 अफीम / गांजे के पौधे, 02 प्रकरणों में 135 बोटल कोडिन, 02 प्रकरणों में 50 ग्राम एम.डी. 01

प्रकरण में 55 स्ट्रीप अल्फाजोलम, 01 प्रकरण में 23 ग्राम मार्फिन के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 65 प्रकरणों में लगभग 160 किलोग्राम जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच में जमा की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 05 रेंज स्तरीय समिति के अधिकारीगण संतोष कुमार पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन, मनोज कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज, अमित सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक नारकोटिक्स भोपाल, अनिल सिंह कुशवाह पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज डॉ मोनिका शुक्ला पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण अवधेश कुमार गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल एवं जिला मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, विदिशा, देहात भोपाल, नारकोटिक्स इंदौर कमाण्डेंट प्रथम वाहिनी इंदौर कमाण्डेट 15 वीं वाहिनी इंदौर पुलिस आयुक्त जोन 2 भोपाल पुलिस आयुक्त जोन 4 भोपाल की अध्यक्षता में नष्टीकरण एवं निपटान की कार्यवाही संपन्न की गई।

Related Post