Latest News

सिंगोली यूवा मोर्चा मंडल की बैठक मालादेवी मे संपन्न हुई, जन कल्याणकारी योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने का लक्ष्य

प्रदीप जैन July 16, 2023, 8:25 am Technology

सिंगोली। सिंगोली मंडल मे भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक आवश्यक कामकाजी बैठक शनिवार दोपहर को आयोजित हुई जिसमे युवा मोर्चा सिंगोली मंडल के पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मालादेवी मंदिर प्रांगण मे एकत्रित होकर बैठक मे भाग लिया। जिसमे की युवाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना व 21 से 23 वर्ष की आयु की लाड़ली बहनों तथा जिन लाड़ली बहनो के फॉर्म पिछली बार भरने से वंछित रह गए उनके फॉर्म अधिक से अधिक संख्या में भरवाये जाने पर चर्चा कर सभी को जिम्मेदारी सौपी गई। आज की बैठक मे आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम व सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ व युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी बबलू गुर्जर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Post