Latest News

युवा उभरते नेता रवि दीवान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कांग्रेस जिला महामंत्री बनने पर इष्ट मित्रों में हर्ष

Neemuch Headlines July 9, 2023, 10:36 pm Technology

नीमच। हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्रदेश स्तरीय सूची जारी की गई जिसमें लगभग 226 कांग्रेस के युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन पर प्रदेश संगठन मंत्री राजीव सिंह एवं नीमच जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया के निर्देशन पर नीमच जिले से भी कई लोगों के नाम जारी किए गए जिसमें ग्वालटोली निवासी रवि दिवान भी एक बड़े चेहरे के रूप में सामने है।

आपको बता दें कि धार्मिक और सामाजिक संगठनों में अपना विशेष सहयोग करने वाले क्षेत्र के संघर्षशील एवं कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले युवा चेहरे रवि दीवान को जैसे ही महामंत्री पद दिया गया। मित्रों में हर्ष का माहौल पैदा हो गया एवं सभी ने अपनी और से दीवान को बधाई प्रेषित की। वही रवि दीवान ने नीमच हैडलाइंस को बताया कि वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उनके निर्देशन में इस बार बड़े जोश के साथ कार्य करेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने में पुरजोर सहयोग देंगे।

Related Post