Latest News

मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज के दर्शनार्थ पहुंचे साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी

प्रदीप जैन July 9, 2023, 3:51 pm Technology

सिंगोली। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर चातुर्मास हेतु विराजमान मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज व मुनिश्री दर्शित सागर जी महाराज के दर्शनार्थ हेतु आज दोपहर मे अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार गांधी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अजित चेलावत साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष सागरमल सा कांठेड़ नीमच संघ के कन्हैया लाल कांठेड़ संजय गांधी जावद संजय नागोरी वकील साहब सिगोली संजय गांधी आदी समाजजन मुनिश्री ससंघ के दर्शनार्थ पधारें जहां पर मुनिश्री ससंघ को श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद लिया समाज के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर निर्मल साकुण्या प्रकाश ठोला पंकज बागड़ियां शैलैश साकुण्या हितेश ठग मनोज ताथेडिया आदी समाजजन उपस्थित थे।

Related Post