Latest News

मनासा के इंजीनयर मौसम मेरावंडिया पर फिर लगे आरोप, लगातार शिकायतों के बाद भी वाटर सेट का इंचार्ज कैसे बना, अब इस जनपद सदस्य ने खोला मोर्चा

Neemuch headlines July 7, 2023, 8:50 pm Technology

जानकारी नही मिलने पर जनपद सदस्य देगा उपयंत्री के खिलाफ धरना।

मनासा। जहा अनिमिता को देखते हुए वाटर सेट मनासा मे बडा फेरबदल किया गया। वही वाटर मे नियुक्त किये गये उपयंत्री पर जनपद सदस्य वार्ड क्र 17 ने भष्ट्राचार करने की आशंका जताई है। जनपद सदस्य अशोक गरासिया ने अपनी फेसबुक वाल पर जनपद मे पदस्थ उपयंत्री मोसम मेरावंडिया पर पंचायतो मे भष्ट्राचार मे लिप्त होने का आरोप लगाया है। जनपद पंचायत मनासा में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि एक संविदा उपयंत्री मौसम मेरावंडिया की मुट्ठी में जनपद पंचायत मनासा हैं। इसके खिलाफ जितनी भी शिकायत आती है, कोई कार्यवाही नहीं होती है। जिसमें मेरे द्वारा पहले सूचना का अधिकार लगाया गया था जिसमें अधिकारियों ने बड़ी समझदारी से मेरा आवेदन निरस्त किया गया, उसके बाद दोबारा मैंने यह सूचना अधिकार लगाया गया है अगर इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है तो जनपद पंचायत मनासा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस भ्रष्टाचारी के खिलाफ जिसमें जनपद सीईओ डी. एस. मशराम की जवाबदायी रहेगी, इतनी शिकायत और भ्रष्टाचार की शिकायत होते हुए भी उपयंत्री मोसम मेरावंडिया को वाटर सेट का चार्ज दे दिया है। चार्ज लेते ही फिर शिकायतें चालू हो गई है। गौरतलब है कि क्षैत्र के जनप्रति निधि व्दारा इस प्रकार की पोस्ट कर भष्ट्राचार के खिलाफ धरना देने पर बैठने को लेकर मजबूर होना पड रहा है। क्या आम जन सरकारी योजना का लाभ बिना शिष्टाचार के ले पा रहे होगी या यह जिम्मेदारो के लिऐ जांच का विषय है।

Related Post