Latest News

आस्था और श्रद्धा का उमड़ा जनसैलाब आण आश्रम पर मना गुरु पूर्णिमा का महापर्व

विनोद पोरवाल July 4, 2023, 7:58 pm Technology

कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के पावन पवित्र मंदिर से लगे अति प्राचीन व चमत्कारी स्थल श्री देवनाथ जी की जीवित समाधि आण आश्रम पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम पूर्वक मनाया गया। आश्रम से जुड़े गुरु भक्तो ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारों वर्ष पूर्व श्री देवनाथ जी महाराज ने उक्त स्थल पर जीवित समाधि ली यह स्थल आज भी तात्कालिक फल देने वाला एवं चमत्कारिक स्थल है।

इस स्थल पर वर्तमान में विराजित संत श्री राजनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में 3 जुलाई 2023 सोमवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जिसके तहत प्रातः धुना पूजन श्री देव नाथ जी महाराज का रुद्राभिषेक, पूजन,आरती, गादी पूजन व गुरु पूजन के साथ ही सांय 5:00 बजे श्री देव नाथ जी की महाआरती व भंडारे का आयोजन देर रात तक चला, इसी क्रम में दोपहर में महिला र्कीतन हुआ व रात्रि को भव्य भजन संध्या पुरी रात चलती रही।उक्त स्थल पर गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया सैकड़ों महिला-पुरुषों का आना-जाना लगा रहा। सभी श्रद्धालुओं ने तन मन धन से सहयोग कर गुरु पूर्णिमा उत्सव को भव्यता प्रदान की और गुरु आशीर्वाद का लाभ लेने पुर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा,नप अध्यक्ष उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा,जन प्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक जन सभी समाजों के प्रबुद्ध जन और महिला, पुरुष, युवक-युवतियों ने पंहुच कर गुरु पूर्णिमा उत्सव को भव्यता दी।

Related Post