Latest News

संत नामदेव जी की पुण्य तिथि पर हरियाणा में निकलेगी प्रभात फेरी

रजत छीपा July 2, 2023, 8:06 am Technology

नारनौल। महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। ट्रस्ट मंदिर श्री नामदेव जी महाराज (रजिस्टर्ड) छिप्पी जोहड़, नारनौल के तत्वाधान में संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की पुण्यतिथि पर 2 जुलाई रविवार को सुबह 6.15 पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

प्रभात फेरी पहुंचने का स्थान नामदेव धर्मशाला पुरानी सराय नारनौल हैं। श्री नामदेव छींपा समाज समिति के पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओ से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर प्रभात फेरी के इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Post