"बूथ जीता चुनाव जीता" मंत्र को लेकर भाजपा की बैठकें क्षेत्र में हुई शुरू

प्रदीप जैन June 30, 2023, 8:34 am Technology

सिंगोली। भाजपा सिंगोली मंडल में संगठन विस्तारक के रूप में आए कृष्णत भोंसले (कोल्हापुर महाराष्ट्र) ने आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा की मजबूती हेतु बैठकें लेना शुरू कर दी है। इस क्रम में आज शक्ति केंद्र कोज्या के सभी बूथों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सिंगोली मंडल के विस्तारक कृष्णात भोंसले ने उपस्थित सभी बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व पार्टी की आगे की कार्ययोजना को विस्तार से बताया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल ने भी बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री व शक्ति केंद्र संयोजक धीरेंद्र सिंह शक्तावत, बाबुदास बैरागी, शम्भू सिंह, जगपाल सिंह, प्रकाश माली, मंडल मंत्री वीरेन्द्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, नारायण परिहार, राधेश्याम परिहार, युवराज सिंह, मुरलीधर, दिनेश परिहार, रामविलास बैरागी, देवराज सिंह, शांतिलाल, दीपक, हेमराज आदि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन बुथ स्तर की बैठको के साथ ही भाजपा पुरी तरह चुनावी मैदान मे आते हुए एक एक बुथ जितने की योजना पर कार्य करना आरंभ कर दिया है।

Related Post