Latest News

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के ताऊ जी मनोहर लाल जी पाटीदार का निधन अंतिम यात्रा आज निज निवास से

संजय नागौरी June 27, 2023, 10:13 am Technology

दडोली। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल पाटीदार का आज सुबह दुखद निधन हो गया। 72वर्षीय स्व श्री पाटीदार कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे।

श्री पाटीदार भाजपा के कद्दावर नेता के साथ जनपद सदस्य, सरपंच, सहकारी समिति अध्यक्ष, जेसे अनेक सार्वजनिक पदो पर जनसेवा कर चुके है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल पाटीदार मांडा के बड़े भाई, जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार के ताऊजी और सक्रिय युवा भाजपा नेता गगन पाटीदार के पूज्य पिताजी थे।

उनकी जनसेवा की रुचि के चलते मांडा पंचायवासियो ने उन्हें निर्विरोध सरपंच भी चुना था। उनकी शवयात्रा आज उनके पैतृक गांव मांडा में आज दोपहर पश्चात लगभग चार बजे निकाली जावेगी।

Related Post