कड़ी तपस्या के लिए जाने जाते हैं जैन संत, विज्ञान जैन धर्म से ही निकला पर आज धर्म पीछे रह गया और विज्ञान आगे बढ़ गया- केबिनेट मंत्री सखलेचा

एम डी मंसूरी June 22, 2023, 3:58 pm Technology

झांतला श्मशान निर्माण (टिन शेड) हेतु 1 लाख 80 हजार की राशि की घोषणा

झांतला। भारत देश साधु-संतों का देश है। जैन संत की तप, तपस्या और कड़ी साधना करते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे जैन संतों का हमेशा आशीर्वाद मिलता है।

उनके आशीर्वाद से ही मुझे जीवन जीने का ज्ञान मिलता है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बोली वे बुधवार को झांतला स्थित जैन मांगलिक भवन में जैन मुनि श्री 108 सुप्रभ सागर महाराज व मुनि श्री 108 दर्शित सागर महाराज का आशीर्वाद लेकर उपस्थित समाजजनों से चर्चा कर रहे थे ।

मंत्री सखलेचा की मुनि महाराज से लंबी चर्चा के दौरान बताया गया कि विज्ञान जैन धर्म से ही निकला लेकिन आज धर्म पीछे रह गया और विज्ञान् आगे बढ़ गया - इस दौरान मंत्री सखलेचा ने जैन मुनिराज को देश एवं प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी विस्तार से बखान किया। बुधवार को मंत्री सखलेचा ने संतो के दर्शन के बाद झांतला के वयोवृद्ध भाजपा के वरिष्ट नेता ओंकारलाल धाकड़ के फार्म हाउस व नई आबादी स्थित महावीर जैन के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक के दौरान मंत्री सखलेचा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के सिद्धांत को आत्मसात करना होगा। भाजपा जनसंघ के समय से ही देश के लिये समर्पित रही। बडे गर्व में साथ आपको बताने जा रहा हु की दुनिया मे आज भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस दौरान मंत्री सखलेचा ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की।

चर्चा के दौरान सिंगोली भाजपा मंडल महामंत्री पारस कुमार जैन ने झांतला के छोटे श्मशान (जिकरी का दडा) में टिन शेड व परिसर में शीशी बनाने माँग रखी। मंत्री सखलेचा ने जिकरी का दडा स्थित श्मशान हेतु 1 लाख 80 हजार की राशि स्विकृत की वही सुतार मोहल्ले से श्मशान घाट तक 300 मीटर सीसी सड़क बनाने की घोषणा की। मंत्री सखलेचा झांतला प्रवास के दौरान क्षेत्र की सबसे वयोवृद्ध महिला जीव बाई जैन 105 वर्ष की उम्र में निधन होने पर नगर के वरिष्ट देवीलाल- मदनलाल सामरिया के निवास पहुच कर शोकाकुल परिवार को ढाढस देते हुए बताया कि सामरिया परिवार बधाई के पात्र है जिन्होंने माताजी की अटूट सेवा के चलते उन्होंने 105 वर्ष की लंबी आयु पार की।

मंत्री सखलेचा के साथ भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी रूपचन्द्र जैन, भाजपा मंडल महामंत्री पारस कुमार जैन, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार धाकड़, पप्पू पटेल, महावीर कुमार जैन, सूरजमल जैन, पूर्व जनपद सदस्य पंकज कुमार जैन सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post