भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मनाया जन्मदिन

प्रदीप जैन June 19, 2023, 10:19 pm Technology

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित कर किया वृक्षारोपण

सिंगोली। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर जिला ब्लॉक और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाररत मरीजों को फल फ्रूट और बिस्किट वितरित कर नगर में वृक्षारोपण किया गया

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बनवारी जोशी मोइनुद्दीन मंसूरी पंकज तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेंव ज्ञानमल भंडारी नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी पार्षद राजेश भंडारी राहुल जैन राजेंद्र नादेचा रितेश सेठिया संजय मेहता निशीकांत शर्मा राजकुमार छिपा जाकिर मेंव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post