Latest News

पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास पर पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा

प्रदीप जैन June 12, 2023, 8:51 am Technology

सिंगोली। सिंगोली क्षैत्र के दौरे के दौरान कार्यक्रमो में शामिल होने आये मध्यप्रदेश शासन के केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा अचानक पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास पर पहुंचे और उनकी कुशल क्षेम पुछते हुए स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही जैन के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप जैन के पांव में फेक्चर हो जाने पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भू लाल धाकड़, मण्डल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश जैन बगड़ा, अनील धाकड़ कबरिया, आदि उपस्थित थे। आगुतंको का पूर्व विधायक जैन के परिजनो ने आत्मिय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने लाडली बहना योजना, एवं जावद विधानसभा क्षेत्र में बायोटेक उद्यान के लिए मुख्यमंत्री एवं मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Post