मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनान्तर्गत लाईव टेलिकास्ट का हुआ आयोजन

निर्मल मुंदड़ा June 11, 2023, 7:51 am Technology

समस्त पात्र महिलाओं के बैंक खातों मे प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण

रतनगढ़। दिनांक 10/06/2023 को म.प्र. शासन एवं कलेक्टर महोदय जिला नीमच के आदेशानुसार नगर परिषद रतनगढ़ मे लाडली बहना योजनान्तर्गत सांय 05 बजे श्री राधाकृष्ण भगवान मंदिर के पास सब्जीमंडी परिसर मे श्रीमती सुगनाबाई-कचरूलाल गुर्जर अध्यक्ष नगर परिषद रतनगढ़, श्री जसवंत बंजारा भाजपा.मंडल अध्यक्ष रतनगढ/डीकेन, श्री सुरेश मंडोवरा एवं श्री गोवर्धन चारण वरिष्ठ नागरिक, समस्त पार्षदगण के आतिथ्य मे कार्यकृम का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वति की पूजा अर्चना की गई तथा गिरीश शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सीमा सोलंकी सुपरर्वाजर महिला बाल विकास द्वारा सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकृम के दौरान श्री जसवंत बंजारा, श्री सुरेश मंडोवरा एवं श्री गोवर्धन चारण वरिष्ठ नागरिक द्वारा उद्भोदन दिया गया। कार्यकृम मे विशेष रूप से मे हु लाडली, सशक्त मध्यप्रदेश सेल्फी पाइन्ट तैयार किया गया, उक्त सेल्फी पाइंट पर नगर की लाडली बहनों द्वारा सेल्फी लेकर अपनी खुशियां प्रकट की गइ। सांय 06 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक्ड डीबीटी इनबेल्ड बैंक खातों मे प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से जबलपुर से किया गया। उक्त राशि अंतरण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रभ्मति सुगनादेवी-कचरूलाल गुर्जर द्वारा उपस्थित सभी लाडली बहनों पर पुष्पवर्षा कर, सभी का सम्मान किया गया। कार्यकृम के दौरान श्रीमती सुगनाबाई-कचरूलाल गुर्जर अध्यक्ष नगर परिषद रतनगढ़, गिरीश शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्रीमती पुजा- श्यामपुष्प पाराशर, हंसमुख सोनी, श्रीमती गायत्री-दीपक व्यास, श्रीमती पिंकी-बलवन्त वर्मा, श्रीमती रतनबाई-गोपाल राठौर, श्रीमती रेखा बाई-गोतम दास बैरागी, मनोहरलाल सोनी, सहित गणमान्य नागरिक धीरज व्यास, बनवारीलाल पाराशर, समस्त वार्ड की लाडली बहना एवं महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ की समस्त ऑगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका, नगर परिषद कर्मचारी जगदीशचंद्र राठौर, राजेश पटवा, कैलाश बंजारा, दिनेश छपरीबंद सहित समस्म कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विभिन्न स्थानों पर हुआ सीधा प्रसारण :- नगर परिषद द्वारा वार्ड क्र. 05 गुन्दीखेडा मे अतिथी राजेन्द्र मुन्दडा न.प.सभापति, जगन्नाथ प्रजापत, फतेह सिंह राजपूत के आतिथ्य मे कार्यकृम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही वार्ड क्र. 14 नारदा मे श्रीमती हंसा-हरिश कुमार माली पार्षद बंशीसिंह, बिन्दुभाई सरसार की उपस्थिति मे कार्यकृम संपन्न हुआ इसी के साथ वार्ड क्र. 15 गुन्जालिया मे नन्दलाल मीणा, आयदान चारण, छगन सिंह, नन्दलाल भील एवं श्रीमती पारस कुंवर-रघुनाथ सिंह के आतिथ्य मे कार्यकृम का सीधा प्रसारण किया गया।

Related Post