मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनान्तर्गत हुआ प्रभात फेरी का आयोजन, सांय 06 बजे होगा विभिन्न वार्डो मे लाईव टेलीकास्ट

निर्मल मूंदड़ा June 10, 2023, 11:20 am Technology

रतनगढ़। दिनंक 10/06/2023 को प्रातः 09ः30 बजे म.प्र. शासन एवं कलेक्टर महोदय जिला नीमच के आदेशानुसार नगर परिषद रतनगढ़ मे लाडली बहना योजनान्तर्गत श्रीमती सुगनाबाई - कचरूलाल गुर्जर अध्यक्ष नगर परिषद रतनगढ़, किरण-शिव नंदन छिपा, गिरीश शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एवं सीमा सोलंकी सुपरवाइजर महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के संयुक्त निर्देशन मे प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमे नगर परिषद क्षैत्र की उपस्थित महिलाओं, एवं महिला बाल विकास की समस्त ऑगनवाडी कार्यकर्ता/समस्त नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य मे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक्ड डीबीटी इनबेल्ड बैंक खातों मे प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से जबलपुर मे आयोजित कार्यकृम के माध्यम से किया जाएगा।

उक्त कार्यकृम के सफलता के लिये नगर मे प्रभात फेरी निकाली गई तथा समस्त लाडली बहनों एवं गणमान्य नागरिको को पीले चावल देकर, कार्यकृम मे पधारने का निमत्रण दिया गया। रेली आयोजन के दौरान श्रीमती किरण-शिवनन्दन जी छीपा, हंसमुख सोनी, राजेन्द्र मुन्दड़ा, श्रीमती रतनबाई-गोपाल राठौर, श्रीमती रेखा बाई-गोतम दास बैरागी, मनोहरलाल सोनी, श्रीमती हंसा-हरिश कुमार माली, श्रीमती पारस कुंवर-रघुनाथ सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक सुरेश मंडोवरा, मुरली बैरागी सहित नगर परिषद कर्मचारी जगदीश चंद्र राठौर, राजेश पटवा, कैलाश बंजारा एवं समस्त ऑगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post