Latest News

नीमच तैराकी का परचम बीएसएफ मे भी, नपा अध्यक्ष ने मिठा खिलाकर सभी को दी शुभकामनाये

Neemuch headlines June 9, 2023, 10:27 am Technology

नीमच। इंटर सेक्टर एक्वाटिक चैंपियनशिप 2023 पश्चिम बंगाल मे हुई तैराकी प्रतियोगिता मे नीमच की दिव्या अशोक सोनी ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक मे गोल्ड मैडल एवं 200 मीटर आई एम मे सिल्वर मैडल जीतकर नेक्स्ट लेवल के लिए क्वालिफाइड किया । तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया दिव्या स्व. राजू अहीर की स्टूडेंट रही है जिसने इंटर यूनिवर्सिटी एवं पिछले साल २०२२ मे बीएसएफ कमांडेंट लेवल की विजेता रही है ।

दिव्या स्विमिंग के अलावा लॉन्ग डिस्ट्रेन्स एथलीट भी है । मेंटर मूलचंदानी ने बताया दिव्या के अलावा सिद्धांत सिंह गोपाल सिंह जादोंन बैंगलोर युथ कामनवेल्थ गेम्स ट्रायल के लिए एवं अनुष्का दीपक श्रीवास्तव स्कूल नेशनल गेम्स दिल्ली प्रतियोगिताओ मे अपनी प्रतिभा दिखाने गये है । न पा अध्यक्ष श्रीमती स्वाती चोपड़ा समाजसेवी सतोष चोपड़ा ने विजेताओं को दी बधाई और मिठाई खिला कर नेशनल एवं भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।

Related Post