Latest News

ब्लॉक कांग्रेस ने झांतला में नारी सम्मान योजना के फार्म भरे

एम डी मंसूरी June 2, 2023, 10:16 pm Technology

झांतला। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महिला की सबसे महत्वपूर्ण योजना नारी सम्मान योजना के तहत ब्लाक अध्यक्ष मनीष पारस जैन ने ब्लाक कांग्रेस सिंगौली के विभिन्न गाँवों पलासिया, जसवंतपुरा, पाण्डुकुड़ी, कनकपुरा, अरनिया में कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर नारी सम्मान योजना फार्म भरे तथा ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।श्री जैन ने बताया कि जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है।इससे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लिए आम मतदाता एकमत से कह रहे हैं कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मनीष पारस जैन के साथ राजेश शर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि, रतन सोलंकी झांतला, अशोक धाकड़, गणेश प्रजापति, लहरू प्रजापति, बबलूभाई, पलासिया, दीपक जैन जसवंतपुरा, रामलाल राठौर, सत्तार भाई अरनिया, अमरचंद कनकपुरा आदि अनेक कांग्रेसजनों ने उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया।

चित्र ग्रामीणों से फार्म भरवाते हुए का।

Related Post