Latest News

09 सालो में देश के साथ क्षेत्र की तस्वीर भी बदली - सांसद सुधीर गुप्ता

Neemuch headlines May 31, 2023, 10:09 pm Technology

सांसद गुप्ता ने मनासा विधानसभा में महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया

नीमच। 70 सालों में देश में जो विकास कार्य हुए उससे दोगुने से ज्यादा रफ्तार से विकास कार्य मोदी सरकार के 9 सालों में हुए है। गरीब कल्याण के कार्य हुए है। महिला सशक्तिकरण के कार्य हुए है। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने मनासा विधानसभा में विभिन्न ग्रामों में महाजनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं।

बुधवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने मनासा विधानसभा के हनुमंतिया, फुलपुरा , हतुनिया, कुण्डालिया, नई निनौर, रूपपुरा एवं सुवासरा बुर्जुग में ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की। संासद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक करीब 10 लाख घर गरीबों के लिए बने लेकिन इन 9 सालों में ही मोदी सरकार ने 3.5 करोड़ आवास गरीबों को दिए। देश में शत् प्रतिशत शौचालय बने। 2014 तक 2 करोड़ घरों में पानी आता था आज 9 करोड़ घरों में नलो से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसी के साथ ही कई अनेक ऐसी उपलब्धियां है मोदी सरकार की। सांसद गुप्ता ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से झूझ रही थी तक 80 करोड़ लोगो के राशन की चिंता मोदी सरकार ने की। आज हम विश्व गुरू बन रहे है। मोदी सरकार ने विश्व में भारत मान बढ़ाया है। सांसद गुप्ता ने कहा कि इन 9 सालों में संसदीय क्षेत्र में दोहरीकरण, विघुतीकरण, सड़को का जाल, दो-दो मेडिकल कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल एवं सीएम राइज स्कूल सहित कई अनेक सौगाते क्षेत्र को मिली है। गांधीसागर का पानी अब लोगों के घरों और किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है।

इसी के साथ ही बीती रात अचानक हुई आंधी तूफान एवं बारिश से कुकड़ेश्वर क्षेत्र में प्रभावित पान की खेती (पनवाड़ी) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों राहत प्रदान करने हेतु चर्चा की। वही ग्राम पंचायत कुंडालिया में मनरेगा योजना से निर्मित गौशाला का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। साथ में नारी शक्ति की प्रतीक, कुशल शासिका, महान वीरांगना राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म जयंती पर संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान धनगर गायरी समाज द्वारा आयोजित यात्रा का स्वागत सम्मान किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने शक्ति केन्द्र की बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री राजेश लढा, जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर, भाजपा जिला मंत्री केजी पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मदन रावत, कैलाश राठौर सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post