Latest News

गर्मी में बर्फ के 7 प्रयोग आपको चौंका सकते हैं.......

Neemuch headlines April 23, 2023, 7:11 am Technology

अधिकतर घरों में गर्मी के दिनों में बर्फ का उपयोग बढ़ जाता है। गर्मी में बर्फ का उपयोग सेहत और सुंदरता दोनों की दृष्टि से लाभदायी भी होता है।

यदि आप भी बर्फ के प्रयोग के फायदे प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। मसाज के लिए आप बर्फ को किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं।

आइए जानते हैं आइस क्यूब यानी बर्फ के कुछ खास प्रयोगों के बारे में:-

1. लगातार कम्प्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसी पफ्फी आइज से राहत पाने के लिए भी आप आंखों पर बर्फ की मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा और आंखों की थकावट भी दूर होगी।

2. बर्फ की मसाज से शरीर में कहीं भी सूजन आ गई हो तो उससे भी राहत मिलती है।

3. चेहरे पर मेकअप करने से पहले यदि बर्फ से मसाज कर लें तो यह प्राइमर का काम करता है व आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।

4. बर्फ की मसाज से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां बनी रहेंगी।

5. सनबर्न या त्वचा धूप से टैन हो गई हो तो इस टैन को हटाने में भी बर्फ की मसाज से मदद मिलेगी। चेहरे या हाथों पर रोजाना बर्फ की सिर्फ 10 मिनट की मसाज से आपको फायदा देखने को मिलेगा।

6. बर्फ की मसाज चेहरे पर करते रहने से आपके चेहरे पर झुर्रियां भी जल्दी नहीं पड़ेंगी।

7. बर्फ की मसाज से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। सबसे पहले आप अपना चेहरा धोकर सुखा लें। अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।

Related Post