Latest News

गर्मी में सत्तू देगा पेट को ठंडक, जानिए सत्तू के 7 फायदे

Neemuch headlines April 16, 2023, 7:58 am Technology

गर्मी के दिनों में खास तौर से सत्तू खाना पेट में ठंडक देने के साथ-साथ ही सेहत के लिए अन्य भी बहुत फायदे देता है। सत्तू यूपी, बिहार में काफी प्रसिद्ध है, जहां इसके कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। सत्तू को इतना पसंद किए जाने का कारण सिर्फ इसका स्वाद नहीं बल्कि सेहत से जुड़े खास फायदे भी हैं।

जानिए यहां सत्तू के यह बेमिसाल 7 फायदों के बारे में-

1. शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।

2. गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन करना आपको गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।

3. मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होकर आप छरहरी काया पा सकते हैं।

4. जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज में फायदेमंद है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जा सकता है।

5. यदि आपको बार-बार भूख लगती है या फिर आप लंबे समय तक भूखे नहीं रह सकते, तो सत्तू आपके लिए लाभदायक है। इसे खाने या फिर इसका शर्बत पीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होगा।

6. ब्लडप्रेशर रोगियों के लिए सत्तू खाना काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।

7. सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और यह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। और आसानी से पचने के कारण कब्जियत भी नहीं होती।

Related Post