Latest News

महिलाओ ने निकाली गणगौर ओर ईशर जी की सवारी, तीन दिन तक प्रतिदिन निकलेगी सवारी

प्रदीप जैन March 24, 2023, 9:43 pm Technology

सिंगोली। नगर की महिलाओ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चेत्र शुक्ला तीज की रात्री मे वार्ड क्रमांक 13 मे स्थित गुर्जर समाज के चारभुजा मंदिर से ईशर जी और गणगौर की सवारी निकाली जो नगर के प्रमुख मार्ग अंहिसापथ बापु बाजार विवेकानंद बाजार पुराना बस स्टैंड तिलस्वां चौराहा नया बस स्टैंड होते हुए थाना परिसर मे बने शिव मंदिर पहुंची जहां महिलाओ ने भजनो पर जमकर नृत्य किया और ईशर जी ( शिव) और गणगौर (पार्वती ) की पूजन कर प्रसाद वितरण किया। गणगौर पर्व को लेकर नगर की जानकार महिलाओ ने बताया की होलिका दहन से लेकर गणगौर तक 18 दिनो का ये महोत्सव होता है। गणगौर के अवसर पर महिलाएं एवं कन्याएं भगवान शिव एवं माता पार्वती की पुजा अर्चना करती है। ओर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना करती है वही कुंवारी कन्याएं अपने लिए अच्छे वर की कामना करती है। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओ मे एक अलग ही उत्साह रहता है। नवरात्री ओर गणगौर पर्व होने से महिलाओ मे धार्मिकता का वातावरण अधिक रहता है। महिलाओ ने यह भी बताया की तीज से शुरू हुई गणगौर और इशर जी की सवारी अब तीन दिन तक लगातार निकलेगी गणगौर सवारी के दौरान महिलाएं एवं युवतिया रास्ते भर नाचते चल रही थी।

Related Post