Latest News

Breaking- चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी बने राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Neemuch headlines March 23, 2023, 1:36 pm Technology

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान में भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सांसद सीपी जोशी को डॉ. सतीश पूनियां की जगह नियुक्त किया है। जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंका दिया है। पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने के संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। लोग कयास लगा रहे थे कि सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर और अन्य सीनियर नेताओं में से किसी नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सांसद सीपी जोशी का नाम कहीं भी चर्चाओं में नहीं था। इसके बावजूद भी पार्टी ने यह चौंकाने वाला निर्णय लिया है।

सितंबर में पूरा हुआ था पूनिया का कार्यकाल :-

सितंबर 2019 में सतीश पूनिया को जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। तब भी यह चौंकाने वाला निर्णय था क्योंकि उन दिनों सतीश पूनिया का नाम भी चर्चाओं में नहीं था। सतीश पूनिया का 3 साल का कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा हो गया था। हालांकि पार्टी के कई नेताओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव तक प्रदेश नेतृत्व में बदलाव नहीं होगा लेकिन अब केंद्रीय नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

लगातार दूसरी बार सांसद है सीपी जोशी :-

चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी दूसरी बार सांसद बने हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार सांसद बने थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद बने।

इससे पहले वे पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सीपी जोशी वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष भी है।

Related Post