नीमच| भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 23 मार्च 2023 को दोपहर एक से 2.30 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय यूथ महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में युवा प्रतिभागियों की भौतिक रूप से उपस्थिति तथा कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है। वर्चुअल प्रसारण की व्यवस्था ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विभिन्न विभागों की शैक्षणिक संस्थाओं व फील्ड स्तरीय संस्थाओं जैसे कृषि विज्ञान केन्द्र, आदि के माध्यम से की जावेगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जावेगा।
स्थानीय उदबोधन का कार्यक्रम दोपहर 12 से एक बजे के मध्य किया जावेगा एवं एक बजे से भोपाल के मुख्य आयोजन का लाईव प्रसारण सभी के समक्ष किया जावेगा।
कार्यक्रम में शहर के युवा जनप्रतिनिधियों, विभिन्न योजनाओं के युवा हितग्राही, युवा अचीवर्स, एनजीओ, नेहरू युवक केन्द्र, यंग प्रोफेशनल जैसे वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, आदि को भी आमंत्रित किया जाएगा।