Latest News

कांग्रेस नेता अहीर ने ओलावृष्टि से प्रभावित कई गाँवों का भ्रमण कर फसल नुकसानी का जायज़ा लिया

हबीब राही March 21, 2023, 6:31 pm Technology

जावद। बेमौसम वर्षा तथा ओलावृष्टि से जावद विधानसभा क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने जावद एवम सिंगोली तहसील के अंतर्गत आने वाले गावों का दौरा किया एवम किसानों के खेतो का जायजा ले कर फसल नुकसान को देखा।

किसान नेता अहीर ने बताया कि किसानों की इसबगोल, चना, गेंहूँ, मैथी, अफ़ीम, धनिया तथा लहसुन के साथ साथ अन्य फसलों का बहुत नुकसान हुआ है यहां तक की किसानों को उनकी फसलों का लगभग 80 प्रतिशत के आसपास नुकसान हुआ है। बहुत सी फसलें तो पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। पहले ही भाजपा सरकार में किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है और ऊपर के प्रकृति का कहर किसानों पर बरस रहा है, क्षेत्र में इस बार तीसरी बार ओलावृष्टि और बारिश हुई हैं और लगातार जारी भी हैं, जिससे किसानों को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हो गए हैं।

श्री अहीर ने आगे कहा किसानों को उनकी फसल के नुकसान होने पर सरकार को मुआवजा के साथ साथ सभी किसानों को बीमा योजना का पूरा लाभ दिलाना चाहिए एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस तरह से बिना सर्वे के किसानों को मुआवजा दिया हैं उसी प्रकार भाजपा को भी मुआवजा देना चाहिए। वही अफ़ीम उत्पादक किसानों की विभिन्न समस्याओं, बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से नुकसानी को लेकर "अफीम उत्पादक किसानों को ओसत में छूट भी दी जाना चाहिए"।

ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसान नेता राजकुमार अहीर ने कलेक्टर अग्रवाल से चर्चा कर किसानों को जल्द मुआवजा दिलवाने हेतु बात कही।

Related Post