Latest News

रतनगढ़ मे शिव वाटिका में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन मनाया

निर्मल मूंदड़ा March 5, 2023, 9:20 pm Technology

रतनगढ़। नगर परिषद रतनगढ़ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन पर नीमच रोड़ डेर वाले बालाजी के पास गार्डन शिव वाटिका में वृक्षारोपण किया।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगनाबाई कचरूलाल गुर्जर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर प परिषद कार्यलय में लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम हुआ। सभी ने मुख्यमंत्री चौहान का लाइव संवाद सुना। अध्यक्ष श्रीमती सुगनाबाई कचरूलाल गुर्जर ने बताया आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का 64 वां जन्मदिन मनाया। यानी मुख्यमंत्री आज 23 हजार 360 दिन के हो रहे है इसलिए आज पूरे प्रदेश में 23360 पौधे लगाए जाएंगे। पार्क का चयन शिव वाटिका के रूप में किया गयां नगर परिषद रतनगढ़ ने भी पौधारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया। आज हमारी बहनों के लिए भी एक उपहार मुख्यमंत्री ने दिया। लाडली बना योजना। जिसका आज मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। योजना के तहत बहनों को एक हजार रूपए हर महीनेे मिलेंगे। यह योजना को मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी।

इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष कीरण छिपा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर शिवनंदन छिपा, पार्षद मनोहर लाल सोनी, हरीश मालवीय, दीपक व्यास, निकाय कर्मचारी राजेश पटवा, भरत भाटी, निर्मल व्यास, राजेंद्र धाकड़ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post