Latest News

इनरव्हील मण्डलाध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा सम्पन्न, विभिन्न कार्यो में लिया भाग

NEEMUCH HEADLINES March 2, 2023, 7:32 pm Technology

नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए जानी जाने वाली संस्था इनरव्हील की मण्डलाध्यक्ष श्रीमती शशि शुक्ला भोपाल से नीमच पधारी। उन्होंने क्लब की वर्ष भर की गतिविधियों का जायजा लिया।

मीड़िया मैनेजमेंट चेयरमैन डॉ. माधुरी चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नीमच प्रवास पर रही श्रीमती शशि शुक्ला का क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर शोभा तोतला सचिव रागिनी कालरा की उपस्थिति में ग्राम केलूखेड़ा में नई पानी की टंकी एवं हैंड वाशिंग मशीन का लोकार्पण किया।

क्लब सदस्य कांता अजमेरा द्वारा शासकीय चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. ए.के. मिश्रा को पचास बेडशीट प्रदान की गई। जिसकी मण्डलाध्यक्ष ने सराहना की। मण्डलाध्यक्ष द्वारा लेवड़ा स्कूल में इनरव्हील द्वारा संपादित वर्ष भर की गतिविधियों का अवलोकन किया गया एवं प्रधानाध्यापक महेन्द्र जी जोशी की उपस्थिति में छात्रों को बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया।

रोटरी क्लब द्वारा संचालित आहार केन्द्र का अवलोकन के दौरान वहाँ कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शारदा तौर के आर्थिक सहयोग से कपड़ो का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष सतीश तोतला, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अजमेरा उपस्थित थे। अगली कड़ी में इनरव्हील क्लब की स्थायी प्रकल्प सी.आर.पी.एफ रोड पर संचालित प्याऊ का उद्घाटन कर पक्षियों के लिए पानी के सकोरों का वितरण किया गया।

इस प्रकल्प में क्लब सदस्य कुसुम कदम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष द्वारा नीमच ट्रेचिंग ग्राउंड पर स्थित बगीचे में वृक्षारोपण किया गया। उसके बाद मण्डलाध्यक्ष शशि शुक्ला पूर्व मण्डलाध्यक्ष संगीता जोशी, क्लब अध्यक्ष शोभा तोतला, सचिव रागिनी कालरा सहित क्लब सदस्यों द्वारा ज्ञानोदय ग्रुप के सभी महाविद्यालयों का अवलोकन किया गया। साथ ही नवनिर्मित ज्ञानोदय मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर ज्ञानोदय ग्रुप की ओर से शशि शुक्ला एवं संगीता जोशी का शाल श्रीफल से स्वागत किया। सम्पूर्ण अधिकारिक यात्रा में शारदा तौर, अल्का श्रीवास्तव, अल्का चड्डा, सरोज गांधी, सरिता पाटीदार, हेमांगिनी त्रिवेदी, तृप्ति दुआ, नीलिमा मोदी उपस्थित थी।

Related Post