Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने जिले की सभी तहसीलो मे तहसील अध्यक्ष किये नियुक्त

प्रदीप जैन March 2, 2023, 6:20 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसीलो मे तहसील अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। जैन ने तहसील अध्यक्षो की घोषणा करते हुए बताया की जीरन तहसील से विपीन पुरोहित,मनासा तहसील से वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, रामपुरा तहसील से विनोद धनोतिया(भदाना), जावद तहसील से आशीष बैरागी (मोरवन), सिंगोली तहसील से राजेश कोठारी, नीमच तहसील से मुकेश सिंहल (पार्टनर), को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जैन ने सभी नवनियुक्त तहसील अध्यक्षो को बधाई देते हुए संगठन के लिए सक्रिय होकर काम करने की बात कही।

Related Post