स्वर्गीय श्री अमर सिंह शेखावत की स्मृति में महिला हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आज समापन

रामेश्वर नागदा January 16, 2023, 11:05 am Technology

ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता की विजेता बनी मध्यप्रदेश इलेवन टीम।

मंदसौर। स्व अमर सिंह शेखावत का सपना था वो कहते थे टर्फ जरूर लाना आज वो होते तो देखते की उनका सपना पूरा हुआ वही सभी खेलो के द्वारा आज स्व श्री अमर सिंह शेखावत स्मृति कश ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के नजर आना शासन और जनप्रतिनिधियों खेलो के प्रति जागरूक करना है वही विधायक श्री सिसोदिया ने कहा की विनोद गर्ग खेलो के लिए भामाशाह हे आपका मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय है उक्त उद्बोधन में मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह पर व्यक्त किए। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के मैच के मुख्य अतिथि बी जे पी महामंत्री विजय अटवाल, मुकेश काला, बंटी चौहान, श्रीमती भारती धीरज पाटीदार, मनोज जैन आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी मंदसौर के संरक्षक विनोद गर्ग द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसौदिया और सचिव अविनाश उपाध्याय ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत से हुई उसके बाद स्वर्गीय श्री शेखावत के चित्र पर माल्यार्पण किया गया मंचासिन विशेष अतिथि विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, न पा अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला कलेक्टर गौतम सिंह (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम (आईएएस), अरूण शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, घ्यानशयम बटवाल, कुलदीप सिंह सिसौदिया, जिला खेल और युवक कल्याण विभाग अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, दुबेला हॉकी क्लब अध्यक्ष विनय दुबेला, भानु प्रताप सिंह सिसौदिया, प्रकाश सिसोदिया आदि उपस्थित थे । तत्पश्चात पुरुस्कार वितरण हुआ जिसमे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट करिश्मा यादव को दिया, तृतीय स्थान प्राप्त एन सी ओ ई मुंबई ने प्राप्त किया दूसरा स्थान एन सी ओ ई भोपाल ने प्राप्त किया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश इलेवन प्राप्त किया। हॉकी इंडिया से आए सभी निर्णायको का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ हिमांशु ने किया टूर्नामेंट में विशेष योगदान के लिए वैभव चौरसिया एवम विवेक रूनवाल को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले हॉकी संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसौदिया, सचिव अविनाश उपाध्याय, रजाक मेवा फरोश, रवि कोपरगावनकर, ओम प्रकाश गुर्जर, सभी खिलाड़ियों को विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने बधाई दी। 

उक्त जानकारी मंदसौर हॉकी पीआरओ जितेंद्र कनौजिया ने दी।

Related Post