जावद। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन धूमधाम और सर्वसम्मति के साथ किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक नगर की धानमंडी में आयोजित हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल एवं रीजनल संपर्क सचिव प्रदीप चौपड़ा उपस्थित रहे, जबकि चुनाव प्रक्रिया का दायित्व चुनाव अधिकारी सुशील गट्टानी ने संभाला। उनकी देखरेख में सभी सदस्यों की उपस्थिति में लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। चुनाव के पश्चात सर्वसम्मति से महेश सोनी को अध्यक्ष, दीपेश जोशी को सचिव एवं निर्मल गोयल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लेते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर अनिल काबरा, मधुसूदन मुछाल, दिलीप राठी, कैलाश सोनी, निरंजन गोयल, चन्द्रप्रकाश सारड़ा, राजेश गोयल, मनीष ओझा, देवेन्द्र शर्मा, अरुण सोलंकी, दिनेश डाढ़, लक्ष्मण तंवर, नंदकिशोर झवर, प्रहलाद सोनी, पप्पू सोनी, अभय जैन, मुकेश सोनी, अंकित अग्रवाल, सचिन सोनी, पीयूष गोयल, राजेंद्र बोथरा, बलराम चांडक, त्रिलोक पलोड़, विपिन मूंदड़ा, कमलेश सिंहल सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्यगण मौजूद रहे।