प्रेस क्लब जिला नीमच का पत्रकार मिलन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आज होगा आयोजन,टाउन हॉल नीमच पर जुटेंगे जिले भर के पत्रकार

NEEMUCH HEADLINES March 29, 2026, 9:10 am Technology

नीमच। नीमच जिले के सभी पत्रकार साथियों का एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आज टाउन हॉल नीमच पर आयोजित किया जा रहा है।

साथ ही जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान इस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष अजय जगदीश चन्द्र चौधरी ने मीडिया को दी गई जानकारी में बताया कि प्रेस क्लब जिला नीमच का वार्षिक सदस्यता, स्नेह मिलन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन आज 29 मार्च रविवार को टाउन हॉल पर आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें जिले भर के सभी पत्रकार साथी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों जिन्होंने समाज में अपने योगदान से पत्रकारिता को ऊंचाइयां दी उनका सम्मान किया जाएगा। साथ ही होली मिलन समारोह एवं स्नेह मिलन का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर पत्रकारिता के नए आयामों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकार साथियों का मार्गदर्शन भी किया जाएगा, यह कार्यक्रम पत्रकारिता को नई दिशा देने और पत्रकारों को एकजुट करने का प्रयास भर है। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष चौधरी ने जिले भर के समस्त पत्रकारों को इस आयोजन में सहभागिता करने के लिए आमंत्रित किया है कार्यक्रम के पश्चात सभी पत्रकार साथियों का स्नेह भोज भी टाउन हॉल पर ही रहेगा।

Related Post