खिचड़ी या वड़ा भूल जाएंगे, ट्राई करें साबूदाना अप्पे; आसान है रेसिपी

Neemuch headlines March 29, 2026, 8:11 am Technology

साबूदाना अप्पे बनाने के लिए सामग्री:-

भीगा हुआ साबूदाना: 1 कप (कम से कम 4-5 घंटे भीगा हुआ)

उबले हुए आलू: 2

मध्यम आकार के (बाइंडिंग के लिए)

मूंगफली: आधा कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई)

हरी मिर्च: 2-3 बारीक कटी हुई

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

सेंधा नमक: स्वादानुसार

हरा धनिया: मुट्ठी भर बारीक कटा हुआ

नींबू का रस: 1

चम्मच घी या तेल:

विधि:- अप्पे स्टैंड को ग्रीस करने के लिए साबूदाना अप्पे बनाने की विधि एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबूदाना लें। इसमें उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश करके मिला दें। अब इसमें दरदरी पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक और हरा धनिया डालें।

ऊपर से नींबू का रस डालें और सारी सामग्री को आटे की तरह गूंथ लें। ध्यान रहे कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो। अब हथेलियों पर हल्का सा घी लगाएं और इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोल बॉल्स तैयार कर लें। अप्पे पैन को गैस पर रखें और उसके हर सांचे में एक-एक बूंद घी या तेल डालें। जब पैन गरम हो जाए, तो तैयार बॉल्स को सांचों में रख दें। इसे ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। जब एक तरफ से यह सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी थोड़ा घी लगाकर सेंक लें।

गरमा-गरम साबूदाना अप्पे को आप व्रत वाली हरी चटनी (धनिया, मिर्च और मूंगफली वाली) या फिर मीठे दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

Related Post