मकर सक्रांति पर्व पर मंत्री सखलेचा द्वारा 150 परिवारों को कम्बल वितरित।

Neemuch Headlines January 15, 2023, 7:20 pm Technology

नीमच। इंसान ही इंसान के काम आता है। जरूरतमंदों की मदद करने से सुख और शांति मिलती है। जरूरत कभी भी किसी को भी किसी भी तरह की हो सकती है। इसीलिए कोई बड़ा या छोटा नही होता। यह बात एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत थडोद के जनजातिय बहुल्‍य गांव खेड़ा मां का डोल में 150 परिवारों को कम्बल वितरित करते हुए कही।

मंत्री‌ सखलेचा ने कहा, कि मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य करने की परम्‍परा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत है। गरीबों व दीनदुखियों की सेवा व मदद करना साक्षात ईश्वर की सेवा करने के समान है। गरीबों के कल्‍याण के लिए हर सम्‍भव प्रयास किया जा रहा है। गरीब और असहाय लोगों को सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

इस मौके पर केबिनेट मंत्री सखलेचा ने ग्रामीणों की मांग पर देवनारायण चबूतरा निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर, जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, गोपाल धाकड़, सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़, जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़, सरपंच जगदीश खिंची, सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Post