चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यो ने झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व

Neemuch Headlines January 15, 2023, 5:45 pm Technology

नीमच। बच्चों के चेहरे की मुस्कान व छोटी खुशिया हेतु बच्चों को तील के लड्डु एवं पतंग डोर वितरण किये!संस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर सक्रांति का पर्व श्रद्धा, भक्ति, दान, पुण्य एवं समरसत्ता का त्योहार है

यह त्यौहार संपूर्ण भारत में मनाया जाता है! इसी कड़ी में आज संस्था द्वारा स्कीम नंबर 36 बी बस्ती, महावीर बस्ती, विकास नगर बस्ती के आस-पास सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को पतंग, कच्चा धागा, तिल-लड्डू,बिस्किट्स एवं चॉकलेट्स दी गई! संस्था सदस्यों ने बच्चों के साथ खूब मनोरंजन किया पतंग उड़ाई, तिल गुड़ की मिठास के साथ सभी बच्चों का मुंह मीठा किया! इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी ने बताया कि 'छोटा सा प्रयास हमारा, खुशियों से खिल उठे जहान सारा'इस उद्देश्य के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर बस्ती में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पतंग उड़ा कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया! संस्था के सभी सदस्यों ने मकर सक्रांति के पावन पर्व की सभी बच्चों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की! इस कड़ी में प्रभव बागड़ी ने अपनी पाठशाला के तहत बच्चों को गिनती सिखाई! इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंदा सालवी, संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड, सदस्य सुश्री पूजा मिश्रा,सुश्री प्रीतिबाला निर्मल, डॉ.कीर्ति आहूजा, श्रीमती प्रियंका कवीश्वर, नवनीत अरोंदेकर, रिनीका दुग्गड आदि उपस्थित थे!

उक्त जानकारी संस्था सचिव पायल जैन ने दी!

Related Post