Latest News

तील रुपी समाज के लिए संघ गुड़ रुपी है जो बिखरे समाज को जोड़ता है-मंगल कछावा

विनोद पोरवाल January 15, 2023, 5:42 pm Technology

कुकडेश्वर। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति का पर्व मनाया।

उक्त अवसर पर संघ स्थल पर सर्व प्रथम शाखा लगा कर ध्वज पुजन व प्रार्थना कर ध्वज प्रणाम किया संघ शाखा में बाल, तरुण, प्रोढ़ स्वयं सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कुकड़ेश्वर द्वारा संघ के मुख्य छः उत्सवो में से एक मकर सक्रांति उत्सव मनाया जिसमें संघ गीत के साथ बोध्दिक जिला मुख्य मार्ग प्रमुख मंगलसिंह कछावा ने अपने उद्बोधन में बताया कि तील और गुड़ के आपसी मेलजोल से तील पपड़ी बनती है जो खाने में मिठास के साथ स्वास्थ्य वर्धक होती है उसी प्रकार तिल रूपी समाज के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गुड़ के समान है जो बिखरे हुए समाज को अपनी मिठास से एक सूत्र में बांधने के साथ एकात्मता का भाव जागृत करने का कार्य करता है, संघ समाज मे अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान, हीनता से श्रेष्ठता, शूद्रता से गुरुता, विपन्नता से संपन्नता की ओर बढ़ने का संदेश देता है। मकर संक्रांति का पर्व भी हमें आपसी भाईचारे के साथ हिंदू समाज व राष्ट एकता व रक्षा का संदेश देकर संकल्पित करता है। तत्पश्चात संघ की प्रार्थना करके स्वयंसेवकों ने आपस मे तिल गुड़ का वितरण करके मकर संक्रांति का उत्सव मनाया।

Related Post