प्राकृतिक प्रकोप से किसानों के मुंह में आया निवाला छीना, शीत लहर से फसलों में हुआ भारी नुकसान, प्रशासन शीघ्र दे ध्यान

विनोद पोरवाल January 15, 2023, 5:04 pm Technology

कुकडेश्वर। कृषि प्रधान देश का किसान परेशान कभी अति वृष्टि से तो कभी अनावृष्टि से तो कभी पाला गिरने से इस बार खेतों में अच्छी फसल लहलहा रही थी कि अचानक बदले इस मौसम शीतलहर के प्रकोप का असर क्षैत्र में दिखाए देने लगा और इसका असर फसलों पर नजर आ रहा है। शनिवार रविवार रात्री को तापमान गिरने पर ठिठूरन बडी साथ ही ठंड का असर फसलों पर देखने को मिला। इससे फसलो में नुकसान देखा गया। कुकडेश्वर सहित आसपास के गांवों में शीतलहर के कारण फसलें 50 से 65 प्रतिशत खराब हो गई। नगर के किसान नरेंद्र मालवीय ने बताया की बिती रात तापमान में गिरावट के कारण खेतों में खडी औषधि फसल धनिया, चीया व चना, मक्का के साथ ही अन्य फसल खराब हो गई।

फसलों में करीब 50 से 70 प्रतिशत तक नुकसान हो गया। किसान सत्य नारायण धनगर हामाखेडी, बलवंत खिंची कुकडेश्वर, मोहन धनगर रुपपुरा, जगदीश कछावा आमद ने बताया कि प्रशासन ठंड से खराब हुई फसलों का नुकसानी सर्वे करे व उचित मुआवजा दे, साथ ही फसलों का बीमा क्लेम भी दिलवाया जावे किसानों ने क्षैत्रिय जनप्रतिनिधियों से मांग करते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग व राजस्व विभाग से मोका मुआवना करवा कर बीमा योजना का लाभ दिलावे।

Related Post