रामपुरा में 15 जनवरी को 2 मंडलों में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

माहावीर चौधरी/अभिषेक गुप्ता January 14, 2023, 8:08 pm Technology

रामपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चचोर मंडल एवम चंद्रपुरा मंडल का पथ संचलन कल दिनांक 15 जनवरी रविवार को निकलेगा। संघ की स्थापना को 2025 में 100 वर्ष पूर्ण होने वाले है। इस निमित्त प्रत्येक मंडल और गांव में संघ का कार्य बढ़े इसके लिए कल 2 मंडलो का पथ संचलन निकलेगा। चंद्रपुरा मंडल का संचलन प्रातः 9 बजे भदाना में निकलेगा जिसमे चंद्रपुरा, नरवाली, अमरपुरा, बिलवास, गोपालपुरा और भदाना के कार्यकर्ता सम्मिलित होगे। और चचोर मंडल का पथ संचलन कल दोपहर 12 बजे स्कूल मैदान से निकलेगा जिसमे चचोर, रायपुरिया, राजपुरा, लोटवास, बनड़ा, शंखोद्वार, बोरखेड़ी, नलखेड़ा, अरनिया ढाणी आदि गांवों के कार्यकर्ता सम्मिलित होगे। संचलन को लेकर सभी गांवों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

उक्त जानकारी चंद्रपुरा मंडल कार्यवाह रोहित धनगर एवम चचोर मंडल कार्यवाह गुलाब रावत ने दी।

Related Post