नीमच । शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत कनावटी स्थित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में लगे एक युवक ने कल दोपहर अपने ही किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सलमान पिता जाकिर आलम (18 वर्ष) निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक यहां निर्माण कार्य में मजदूरी करता था और पास ही किराए के मकान में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।