नीमच। करणी सेना परिवार एवं टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा 21 सूत्री मांगों को लेकर भोपाल जंबूरी मैदान जनसभा 8 जनवरी को हुई मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर जीवन सिंह शेरपुर सहित 05 व्यक्ति भूख हड़ताल पर बेठे हे। सरकार द्वारा मांगे ना मानने पर और प्रशासन द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर करणी सेना परिवार पूरे मध्यप्रदेश में आक्रोशित हुआ है और जगह-जगह मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायकों के पुतले दहन किए गए हैं। इसी कड़ी में जीरन तहसील के गांव कचोली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। यह जानकरी करणी सेना परिवार के सुरज बन्ना कचौली ने दी