Latest News

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत लीला का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए भक्त

रामेश्वर नागदा January 9, 2023, 11:53 am Technology

पालसोड़ा। ग्राम में भैंसा सरी माताजी के मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन रविवार को भागवताचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री गौरव जी कश्यप कलोरी खुर्द रतलाम ने गोवर्धन पर्वत की महिमा और कृष्ण-रुक्मणी का व्याख्यान किया। गोवर्धन पर्वत की लीला का वर्णन सुन कर दर्शक भाव विभोर हो उठे।

इस मौके पर पंडित श्री कश्यप ने कहा कि मनुष्य को मन, वचन और कर्म से सरल होना चाहिए। ईमानदारी के साथ जीवन का गुजारा करना चाहिए। जो लोग सच्चाई के साथ जीवन जीते हैँ परमात्मा उनकी हर संभव सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि चोरी, चुगली, निंदा जैसे पाप कर्म करने वाले लोगों को परमात्मा एक न एक दिन दंडित अवश्य करते हैं। सुखी जीवन के लिए परोपकार करना भी जरूरी होता है। इस दौर सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई गई। बच्चों द्वारा राधा कृष्ण बनकर पंडाल को भक्तिमय कर दिया महिलाएं पुरुष भजनों पर अपने आप को नृत्य करने से नहीं रोक पाए श्रीमद् भागवत महोत्सव समिति पालसोड़ा द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे एवं ज्ञान गंगा की अमृत वर्षा में डुबकी लगाएं अपने जीवन को धन्य बनाएं कथा प्रतिदिन 11:30 से 4:00 बजे तक चल रही है कथा में आसपास क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे आरती के पश्चात प्रसाद वितरित की गई।

Related Post