Latest News

भाजपा महिला मोर्चा दीनदयाल मंडल की उपाध्यक्ष बनी जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती धाकड़

सुनील सोलंकी January 7, 2023, 7:08 pm Technology

मनासा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मनासा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल जिला महामंत्री राजेश लड़ा मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित की सहमति से मंडल अध्यक्ष कृष्णा राठौर ने मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें मंडल उपाध्यक्ष के पद पर जनपद पंचायत सदस्य कंजार्डा से टीना धाकड़ को नियुक्त किया है। श्रीमती धाकड़ के उपाध्यक्ष बनने पर सभी भाजपा के पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। जनपद पंचायत सदस्य टिना धाकड़ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Related Post