Latest News

माता सावित्रीबाई फुले की 192वी जयंती शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में मनाई गई

अभिषेक गुप्ता January 4, 2023, 7:23 pm Technology

रामपुरा। शासकीय महाविद्यालय रामपुरा में माता सावित्री बाई फुले की जयंती विचार गोष्टी के रूप में मनाई गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ बलराम सोनी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो जाकिर हुसैन बौराजी द्वारा माता सावित्री फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति दी । कार्यक्रम मैं वक्ता के रूप में प्रोफेसर एमपी अहिरवार ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन दर्शन पर अपनी बात रखी। डॉ अर्चना आर्य ने माता सावित्री फुले के परिवारिक संघर्ष पर प्रकाश डाला। इसी संदर्भ में वनस्पति विभाग के यूजी /पीजी वनस्पतिशास्त्र के छात्र-छात्राओं ने माता सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती में सहभागिता की । वनस्पति शास्त्र की अतिथि विद्वान कुमारी कोनिका कटारे एवं डॉ लखन यादव द्वारा बच्चों को देश की प्रथम अध्यापिका के संघर्ष पर विचार रखे। अध्यक्षीय उद्धबोधन में प्राचार्य डॉ बलराम सोनी द्वारा सावित्री बाई फुले के दर्शन को संक्षेप में बताया।

कार्यक्रम में यूजी/ पीजी के छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय का स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा है। आभार प्रो अहिरवार द्वार व्यक्त किया गया।

Related Post