Latest News

माली समाज ने समाज की आदर्श देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती मनाई

निर्मल मूंदड़ा January 4, 2023, 1:56 pm Technology

रतनगढ़। देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस रतनगढ़ में स्थानीय माली समाज के द्वारा सादगीपूर्ण वातावरण मे माली समाज धर्मशाला छावनीया चौक रतनगढ़ मे मनाया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने एकत्रित होकर माता सावित्री फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर माली समाज के युवाओ राजू माली, अशोक माली, हरीश माली, प्रकाश माली, कैलाश माली आदि के द्वारा वरिष्ठ समाज सेविका माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाली प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जीवन अनुकरणीय है,जो वर्तमान सहित आने वाली पीढ़ी के लिए एक अनुकरणीय आदर्श रहेगी महिलाओं को शिक्षित और सशक्त करने की दिशा में किए गए उनके कार्य हमे सदैव प्रेरित करते रहेगें।आज हम सबको उनके आदर्शो को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

हमें आपस में संगठित हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी इस अवसर पर डॉ. राजू माली, अशोक माली, पार्षद प्रतिनिधि हरीश माली, कमलेश माली, प्रदीप माली, बाबूलाल माली, कैलाश माली, प्रकाश माली, पवन माली, नितिन माली, कमल माली, सत्यनारायण माली, श्यामलाल माली, कन्हैयालाल माली, प्रकाश बागवान, ताराचंद माली सहित बड़ी संख्या में माली समाज के युवा उपस्थित हुए।

Related Post