Latest News

साधुमार्गी जैन संघ का द्वितीय सत्र व संघ की तीनो इकाई की संयुक्त बैठक अटल सभागार में सम्पन्न

विनोद पोरवाल September 29, 2022, 8:17 pm Technology

उदयपुर। मंगलवार को उदयपुर हिरण मगरी के सेक्टर 4 स्थानक भवन में मानो भगवान का समोक्षरण लगा हो ऐसा प्रतीत को रहा हुकमेश संघ के पटधर प्रशांत मना ज्ञान धान क्रिया के धनी 1008 आचार्य श्री रामलाल जी मा.सा.(रामेश)शांत भाव से अनुसार व आडम्बर रहित धर्म सभा में पाट पर विराजमान होते ही पुरा धर्म पाण्डाल शांत हो कर आपकी वाणी को सुनने के लिए लालायित हो रहें थे बिना कीसी माईक के हजारों की संख्या मे आपकी वाणी गुंजायमान थी आपने फरमाया की परिवार मे अपने हीअपनी बात ना माने तो दुख का कारण बन जाता है। सकारात्मक सोच से पारिवारिक जिम्मेदारी को देखेगे तो परिवार व समाज मे प्रैम की लहर व शान्ति का वातावरण बना रहेगा। सभा मे सतिवर्याओं के तपस्या के क्रम मे श्री लक्षिता श्री जी म.सा., श्री अंजलि श्री जी म.सा.,श्री महक श्रीजी म.सा, श्री सौम्यता श्रीजी म.सा. सभी के एक साथ 29 उपवास के प्रत्याख्यान हुए।बुधवार को आप सभी के मासक्षमण तप सम्पन्न हुएं। वही सतिवर्या रमामी श्री जी मसा ने बुधवार को 25 उपवास हुए आगे तप जारी रहेगा।सभा मे महान तपस्वी हेमलता जी बांठीया जो कि नोखामंडी की है आपने आचार्य श्री से 85 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। वही पुणे के पुलकित गुलगुलिया के मंगलवर को 77 उपवास हुए आगे भी उनका यह तप निरन्तर गतिमान रहेगा।इससे पूर्व प्रात : 7.30 बजे उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि के सान्निध्य मे पदाधिकारियों का विशेष सेशन आयोजित हुआ जिसमे संघ विकास व समाज के प्रति दायित्व व जिम्मेदारी पर मार्मिक सान्निध्य संघ को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में 12.15 पर अटल सभा गृह में अधिवेशन का द्वितीय सत्र अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय आधिवेशन का द्वितीय सत्र आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोतम जी रांका ने स्वागत व संघ विकास पर परिचर्चा की। साधुमार्गी संघ के नविनतम आयाम महत्तम महोत्सव पर विशेष जानकारीयां किशोर जी कर्णावट ने प्रदान की। महिला समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा जी मेहता ने महिला समिति के कार्यो की जानकारी संयुक्त सभा को दी। महिला समिति महामंत्री सुमन जी सुराणा ने महिला सामिति के पुरस्कारो की घोषणा कर प्रतिभाओ तपस्वीयो का सम्मान संघ पदाधिकारीयो द्वारा करवाया।संघ के जिनेन्द्र जैन ने आचार्यश्री रामेश द्वारा रचित दशवेकालीकसुत्रम् साहित्य के नए रुप मे नविनतम साहित्य की जानकारी प्रदान की। आखिल भारत वर्षीय समता युवा संघ के नए पदाधिकारियों का पूर्व पदाधिकारियों ने बेच लगाकर कार्यभार नव टीम को सोंपा तथा युवा संघ के पुरस्कारो की घोषणा व वितरण हुआ। आचार्य श्री रामेश का इस वर्ष का चार्तुर्मास उदयपुर मे गतिमान है चातुर्मास 13 जुलाई से प्रारम्भ हुआ था।चातुर्मास प्रारम्भ के बाद हुए धारा प्रवाह प्रवचनो का संकलन कर एक पुस्तक का प्रकाशन हुआ इस पुस्तक को "झीलों पर सुर्योदय" का नाम दिया एक सुन्दर कवर पेज व अनमोल प्रवचनो से सज्जित पुस्तक का विमोचन अखिल भारतीय साधुमार्गी संघ के तीनो इकाई व स्थानीय पदाधिकारीयों द्वारा विमोचन किया गया। साधुमार्गी जैन संघ,महिला समिति व समता युवा संघ के पदाधिकारीयो की आम सभा मे खुला सेशन आयोजित हुआ।

Related Post