मेष राशि :-
आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य कमाई का कुछ नया मौका देगा लेकिन आपको पहले से चल रहे काम के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके अधिकारी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज भी हो सकते हैं इसलिए आपको आज काम के प्रति सजग रहना होगा और वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में संतान संबंधी विषयो को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी लेकिन जीवनसाथी और पिता की ओर से आपको सहयोग और सुख मिलने का योग बना हुआ है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें, योग ध्यान करना फायदेमंद होगा। बीपी के मरीज रक्तचाप का ध्यान रखें। आज वृश्चिक राशि का भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज उपाय के तौर पर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृषभ राशि :-
आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज अचानक ही लाभ मिल सकता है। वैसे आज आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आप घूमने और शौक पूरा करने में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी मनोकामना के पूरा होने से मन आपका प्रसन्न होगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ न केवल वक्त बिताने का मौका मिलेगा, बल्कि आप अपनी लव लाइफ को आगे ले जाने के बारे में भी प्लान कर पाएंगे। सगे संबंधियो से आपको आज सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज वृषभ राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको उपाय के तौर पर आज चावल का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि :-
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना पड़ेगा, कुछ अप्रत्याशित काम आपके ऊपर आ सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी की वजह से आपको तनाव मिलने का भी योग बना हुआ है। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग आर्थिक लेनदेन निपटाने होंगे। बच्चों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। आपको भाइयों से भी आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको खुशी मिलेगी। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हें। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें, अनावश्यक चिंता और तनाव लेने से परेशानी होगी। आज मिथुन राशि का भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आज श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज किसी न किसी वजह से उलझन में रह सकता है। वैसे आज आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। अगर आप साझेदारी में काम करते हैं या कोई तकनीकी काम करते हैं तो आपको आज भाग्य लाभ का अवसर प्रदान करेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज पहचान मिलेगी। नए संपर्क विकसित होंगे जो भविष्य में आपको लाभ प्रदान करेंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी आज संयोग बनेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखे। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा, आपको आज उदर रोग और मानसिक तनाव मिल सकता है। आज कर्क राशि का भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आज आपको उपाय के तौर पर नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि:-
आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों और अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। आपको पूर्व में किए निवेश और काम का भी आज फायदा मिलेगा। अपने लिए आप आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल के काम में आपको आज फायदा होग। आपके वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर उलझन परेशानी हो सकती है। किसी सगे संबंधी के व्यवहार की वजह से तनाव मिल सकता है। आज सिंह राशि का भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर फलों का दान करना चाहिए।
कन्या राशि :-
आज गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा है। आपको आज घर परिवार से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा आप शिक्षा और करियर में आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते है कि आप आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको आज फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन जीवन में आपको आज खुशियों की प्राप्ति होगी। चाचा ताऊ से आपको आज मिल पाएगा। वस्त्र और दवाइयों के काम से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई हो सकती है। सेहत के मामलों में दिन सामान्य रहेगा। कफ जनित समस्या हो सकती है इसलिए कफ वर्धक खानपान से आपको बचना चाहिए। आज कन्या राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिेए।
तुला राशि :-
जातकों को काम के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा आपका आज अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप अपने काम को पूरा करने में आज सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। आपनी अपनी प्रबंधन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई सरप्राइज गिफ्ट और लाभ भी मिल सकता है। बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे। भाई बहनों से भी आपका आज तालमेल बना रहेगा। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो इससे भी राहत पाएंगे, आपकी ऊर्जा आज बनी रहेगी। आज तुला राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मूड आज किसी बात के ऑफ हो सकता है। आपको आज दोस्तों और दूसरों के मामले में उलझने से बचना होगा। अपने काम से काम रखें। दिन के दूसरे भाग में आज कुछ नई जिम्मेदारी अचानक आने से आपको मानसिक परेशानी होगी। आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल करना होगा। दिखावे के चक्कर में भी आज आप धन खर्च कर सकते है। पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए घरेलू मामलों में आपको आज सोच समझ कर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सहयोग मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर आपको आज समय और धन दोनों खर्च करना पड़ सकता है। आपको आज क्रोध और आवेश से बचना होगा। नस नाड़ी से संबंधित आपको आज समस्या हो सकती है। आज वृश्चिक राशि का भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि:-
कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। वैसे आज किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज सहयोगियों और सहकर्मियों से आपको तालमेल बनाए रखने का फायदा मिलेगा। आप आज बिजनेस में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बैंकिंग और इंश्योरेंस के काम में भी आपको आज लाभ मिलेगा। आप आज वाणी और व्यवहार से भी लाभ उठा पाएंग। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिेलेगी। किसी की मदद करके आपको आज मानसिक संतोष मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। घर के बड़ो से आपको सहयोग और स्नेह मिलेगा। आज धनु राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर फल का दान करना चाहिए।
मकर राशि :-
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज मेहनत से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हे। कारोबार में ओज लाभ की स्थिति रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। परिवार से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी के घर आने से आज चहल-पहल बनी रहेगी। किसी शुभ काम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। आप आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने और मौज मस्ती का भी प्लान कर पाएंगेो। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, तामसिक भोजन और मांस मदिरा के सेवन से आपको आज परहेज करने की जरूरत है। पेट से जुड़ी कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी। आज मकर राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर चावल का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि :-
आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपको भले ही कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन इसका आपको लाभ भी पूरा मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। किसी दुविधा और परेशानी का हल भी निकलेगा। कोई अधूरी चाहत आपकी आज पूरी होगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में किसी प्रकार की परेशान या उलझन रही है तो उसका समाधान निकलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा। जिन जातकों को साइनस की समस्या है वह अपना विशेष ध्यान रखें। परेशानी हो सकती है। आज कुंभ राशि का भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर राहु के मंत्र का जप करना चाहिए।
मीन राशि:-
आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज कुछ उलझन और चुनौतियों का सामना करना होगा। किसी मित्र या सगे संबधी से मिलने का संयोग बन सकता है। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज मीन राशि के जातको को मानसिक भटकाव से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता पिता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। किसी सगे संबंधी से आपको आज कोई हर्षदायक खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। पीठ और कंधे में दर्द महसूस कर सकते हैं। आज मीन राशि का भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए।