Latest News

साधुमार्गी जैन संघ का 60 वां स्थापना व राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रथम दिवस उदयपुर मे सम्पन्न

विनोद पोरवाल September 28, 2022, 9:40 am Technology

कुकडेश्वर। उदयपुर से संवाददाता द्वारा विशेष खबर आयोजन के पूर्व प्रवचन सभा का आयोजन में आचार्य भगवंत श्री रामेश ने फरमाया कि हमे प्रकृति प्रदत्त आंखे तो प्राप्त है परन्तु ज्ञान की आंख समय पर ही प्राप्त होती है।भगवान महावीर की परम्परा को आगे बढाने के लिए आचार्य सारथी है तो साधु साध्वी श्रावक श्राविका का सहयोग सदा बना रहा है। हम सभी का एक लक्ष्य एक दृष्टि है इस राह मे हम सभी साथ चले और चलेगे तो राह आसान होगी। व्रत नियम की साधना अविचल मंगल है। वे कभी विचलीत नही हो सकती धर्म ही मंगल है। आचार्यश्री ने आह्वान किया कि अगले वर्ष संघ समर्पणा से पूर्व 9 वर्ष तक की उम्र के बच्चो को नवकार मंत्र, तिक्खुतो का पाठ व 24 तिर्थंकर के नाम कंठस्ठ हो। हमे अपने दायित्व का बोध होना चाहिए। आचार्यश्री ने कहा की संघ समाज के कार्य मे निष्काम सेवा का महत्व है। मेरा नाम क्यों नही आया इस बात की भूख नही होना चहिए। कार्य करने वालो से गलती सम्भव है उसे स्विकार करना होगा।संघ के हर सदस्य को कोई न कोई व्रत नियम अवश्य लेवें। आज कि पिढी में अच्छी समझ है समझाने वाला सक्षम होना चाहिए। जिस देश के बच्चों मे देश प्रेम की अटुटता है उसका कोई क्या बिगाड सकता है। आपसे पुर्व मुनि हेमगिरी जी व आदित्य मुनि ने सभा को सम्बोधित किया। साध्वी मंडल ने अपने भाव रखे। सभा मे साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष गोतम जी रांका,मंत्री निश्चल जी कांकरीया ,महिला समिति राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पा जी मेहता,समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल पगारीया व समता संघ के नवनिर्वाचीत अध्यक्ष सुमीत जी बम्ब ने संघ समर्पणा में अपने भाव रखे।आचार्यश्री रामेश की नैश्राय मे 450 से अधिक साधु साध्वी संयम राह पर गतिशिल है तथा वर्तमान चातुर्मास मे 6 दिक्षा हुई तथा 3 दीक्षा 11 अक्टुबर व एक दीक्षा 5 नवम्बर को और होगी।इसी के साथ 27 सितम्बर की धर्म सभा मे वर्षा जी भण्डारी सुपुत्री मनसुख जी भण्डारी निवासी शिरुड महाराष्ट्र का प्रतिज्ञा पत्र वर्षा जी भण्डारी द्वारा तथा अनुज्ञा पत्र वर्षा जी भण्डारी के पुरे परिवार द्वारा गुरु चरणोमे समर्पित किया गया। अब इनकी जैन भागवती दीक्षा 4 दिसम्बर 2022 के दिवस हेतु आचार्यश्री ने स्वीकृत की। अधिवेशन का प्रथम सत्र अधिवेशन का प्रथम सत्र विधा निकेतन सेक्टर 4 प्रांगड मे दोपहर 12.15 से नवकारमंत्र के पाठ से आयोजन प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोतम जी रांका तथा विशिष्ट अतिथि के उड़ीसा केबिनेट मंत्री राजु जी ढोलकिया व कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहरसींह जी सीरोया ने की। आयोजन के प्रारम्भ मे साधुमार्गी संघ की प्रवृत्तियों व कार्य योजना पर एक डोक्युमेन्ट्री प्रदर्शित की गई। फिर निष्पादन बजट पेश किया गया। सभा को समारोह अध्यक्ष व विशीष्ट अतिथि के साथ साथ मुम्बई से आए मेन्टर केपिटल लिमिटेड मुम्बई के संजय डांगी ने सम्बोधित किया आपकी संघ सेवा के लिए आपको सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा विभिन्न केटेगरी मे देश भर के कई प्रतिभाओं,तपस्वीयो दानदाताओं,श्रैष्ठ कार्य सेवा, संघ सेवा के कई प्रकल्पो मे सम्मानित किया गया श्रैष्ठ शासन सेवा के लिए साधुमार्गी जैन संघ उदयपुर को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय समता युवा संघ की आम सभा भी आयोजित हुई। इसी कड़ी में द्वितीय सत्र आज 28 सितम्बर को आयोजित होगा प्रवचन के बाद कई आयोजन होगे।

Related Post