Latest News

देश के बड़े धार्मिक स्थानों पर दंगे कराने की साजिश, पीएफआई की छापेमार कार्यवाही नीमच जिले से भी कुछ लोगों को किया गिरफ्तार पढ़े ख़ास खबर

Neemuch Headlines September 27, 2022, 12:59 pm Technology

भोपाल | आतंकवादियो ने भारत के धार्मिक स्थानों पर दंगे कराने की रची थी साजिश। इस मामले की जानकारी मिलने पर आतंकवादी निरोधी दस्ता (ATS) ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में छापेमार कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, शाजापुर समेत गुना जिले में PFI सदस्यों के घर पर दबिश दी है। जिसमे अबतक 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले NIA की पुछताछ में चार आरोपियों ने मध्यप्रदेश के 8 जिलों में इनके ठिकानों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने तुरंत बताए गए ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की इस दौरान सबसे पहले कार्यवाही इंदौर से शुरू की गई। जहां से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि बाकि 3 लोग सूचना पाते ही मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में नीमच जिले से भी कुछ लोगों को संदिग्धता के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जिसमे नीमच जीरन मनासा में भी पुलिस ने कुछ व्यक्तियो को हिरासत में लिया गया है। हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने अभी कोई प्रेसनोट जारी नहीं किया है।

Related Post